BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Pahalgam Terror Attack: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे हैदराबाद-मुंबई के खिलाड़ी, मैच से पहले देंगे मौन श्रद्धांजलि

Pahalgam Terror Attack: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे हैदराबाद-मुंबई के खिलाड़ी, मैच से पहले देंगे मौन श्रद्धांजलि
Share

 Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 27 लोगों की जान चली गई। उन सभी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार (23 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRJ) के बीच होने वाले मैच के दौरान सभी खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधेंगे। मैच शुरू से पहले सभी मृतकों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह फैसला पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने और उनके सम्मान में लिया है। खेल की दुनिया से जुड़े लोगों ने भी पहलगाम हमले पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जताई है। 

नहीं रहेंगी चीयरलीडर्स, नहीं होगी आतिशबाजी
आईपीएल के हर मैच के दौरान हर चौके, छक्के और विकेट होने पर उसकी खुशी मनाने के लिए चीयरलीडर्स को रखा जाता है, जो माहौल को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं। इस मैच के दौरान चीयरलीडर्स नहीं आएंगी। इसके साथ ही मैच में होने वाली आतिशबाजी भी नहीं की जाएगी। बता दें कि पहलगाम के टेटर अटैक ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और इससे पूरा देश जमकर आक्रोशित है। 

आतंकी संगठन TRF ने ली है जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। यह घटना 2019 के पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे भयावह मानी जा रही है। क्रिकेट जगत की ओर से भी इस हमले पर दुख व्यक्त किया गया है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और बीसीसीआई के इस श्रद्धांजलि प्रयास की सराहना की है।


Share

Leave a Reply