BIG BREAKING : पाकिस्तान ने की फिर नापाक हरकत, पाकिस्तान मरीन ने भारतीय बोट समेत 6 लोगों को किया अगवा, गोलीबारी में एक मछुवारे की हुई मौत
गांधीनगर | सीमा के बाद अब पाकिस्तान ने तटीय इलाकों में भारत के खिलाफ कार्रवाई की है. रविवार को पाकिस्तान मरीन ने 1 भारतीय बोट के साथ 6 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया है. मछुआरों ने जानकारी दी है कि इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी भी की गई. जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. बताया जा रहा है कि यह घटना IMBL के पास घटी है.
पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई है, जबकि इस फायरिंग में कई घायल बताए जा रहे हैं. टीवी रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को द्वारका स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.







.jpeg)












