नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने ड्रोन से गिराए हथियार, पहली बार लिच्डि केमिकल भी

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने ड्रोन से गिराए हथियार, पहली बार लिच्डि केमिकल भी
Share

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने के इरादे से पाकिस्तानी ड्रोन ने इस क्षेत्र में ग्रेनेड, आईईडी, पिस्तौल और गोला-बारूद गिराए। सबसे खास बात यह रही कि पहली बार लिच्डि केमिकल का एक खेप भी गिराया गया। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा, एक पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड, आईईडी, पिस्तौल, गोला-बारूद गिराया। साथ ही पहली बार तरल रूप में एक रसायन का खेप भी साथ भेजा। डीजीपी ने कहा, वे (पाकिस्तान) यहां लंबे समय से कायम शांति भंग करना चाहते हैं। हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं कि यह क्या है, इसका क्या उपयोग है और इससे क्या नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा उन्होंने अपने बयान में कहा कि नशीले पदार्थों और हथियारों को कश्मीर में भेजा जा रहा है ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग आतंकवाद को निधि देने के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा, पिछले दो वर्षों में हम एक नई चुनौती का सामना कर रहे हैं। नशीले पदार्थ और हथियार कश्मीर में भेजे जा रहे हैं ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग आतंकवाद को मदद करने के लिए किया जा सके। पाकिस्तान साजिश करता रहेगा, लेकिन हमारे जवाबी उपाय भी मौजूद हैं।

उन्होंने बाद में कहा, पिछले साल कुल 182 आतंकवादी मारे गए थे और 300 से अधिक हथियार जब्त किए गए थे। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि पाकिस्तान अधिक से अधिक आतंकवादी बनाने के लिए और हथियार भेज रहा है लेकिन हम इसे सफल नहीं होने दे रहे हैं।
 अफगान आतंकियों की घुसपैठ के संबंध में पूछे जाने पर डीजीपी ने ऐसा कोई इनपुट न होने की बात कही।


Share

Leave a Reply