BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

न्यूज़ीलैंड के सुरक्षा इल्ज़ामों को पाकिस्तान ने सिरे से किया ख़ारिज

न्यूज़ीलैंड के सुरक्षा इल्ज़ामों को पाकिस्तान ने सिरे से किया ख़ारिज
Share

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के सीईओ डेविड व्हाइट के उन दावों को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में सुरक्षा इंतज़ाम ऐसे नहीं थे कि रूका जा सकता। पाकिस्तान में मौजूद ईएसपीएन क्रिकइंफ़ो के सूत्रों ने बताया कि पीसीबी ने पूरी तरह न्यूज़ीलैंड के उन दावों को बेबुनियाद बताया है जिसमें उनकी जान को ख़तरा बताया जा रहा था। डेविड व्हाइट ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्ऱेंस की थी और उसमें बताया था कि किन परिस्थितियों में उन्हें दौरा रद्द करना पड़ा। उन्होंने बताया कि न्यूज़ीलैंड सरकार की ओर से उन्हें ये बताया गया था कि खिलाडिय़ों की जान को ख़तरा है।


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हालांकि इस तरह की किसी भी प्रेस कॉन्फ्ऱेंस की जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने इस बात का खंडन किया कि न्यूज़ीलैंड के खिलाडिय़ों को जान का ख़तरा था। उन्होंने ये भी कहा कि न्यूज़ीलैंड सरकार की ओर से उन्हें या पाकिस्तान सरकार को भी ये जानकारी नहीं दी गई थी। इससे पहले व्हाइट ये कह चुके थे कि जिस तरह की जानकारी उन्हें मिली थी उसे सार्वजनिक करना सही नहीं था।
पीसीबी इस दौरे के रद्द होने के बाद हुए आर्थिक नुक़सान पर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के साथ बातचीत करने का मन बना रहा है। व्हाइट ने अपनी प्रेस कॉन्फ्ऱेंस में तीन वनडे और पांच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय को आगे की किसी तारीख़ पर खेलने पर भी विचार कर रहा है। लेकिन ये सीरीज़ कहां और कब खेली जाएगी इसपर कुछ कह पाना जल्दबाज़ी होगी।


एक पाकिस्तानी आधिकारी ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट से ये भी सवाल किया कि जब पाकिस्तानी सुरक्षा इंतज़ामों पर भरोसा नहीं था तो अगले दिन वह एयरपोर्ट कैसे गए। न्यूज़ीलैंड द्वारा पाकिस्तान दौरे को रद्द करने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट का भविष्य अंधकार में डूब गया है, तुरंत ही बाद इंग्लैंड ने भी अपने पाकिस्तानी दौरे को लेकर पुनर्विचार कर रहा है। दूसरी ओर पीसीबी लगातार इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड से इसको लेकर बात कर रहा है और उन्हें सुरक्षा इंतज़ामों के प्रति आश्वासन दे रहा है। इंग्लैंड ने आखऱिी बार पाकिस्तान का दौरा 2005-06 में किया था। अगले साल फऱवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया को भी 20 वर्षों के बाद पाकिस्तान का दौरा करना है, लेकिन अभी उसको लेकर तस्वीर साफ़ नहीं है।


Share

Leave a Reply