BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, 6 हिरासत में

दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, 6 हिरासत में
Share

नई दिल्ली। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार रात छह लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए मिले। पुलिस ने तत्काल उन्हें हिरासत लेकर उनसे पूछताछ की।

पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे तुगलक रोड पुलिस थाने को पीसीआर कॉल पर शिकायत मिली की कुछ लोग खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 किशोर नीले रंग की युलु बाइक के साथ मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वे इंडिया गेट इलाके में आए थे और उन्होंने किराए पर युलु मोटरसायकिल ली थी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने युलु मोटरसायकिल से रेस लगाने और एक दूसरे को देशों के नाम से पुकारने का फैसला किया जिनमें पाकिस्तान भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि इसलिए वे हल्के-फुल्के अंदाज में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ चिल्ला रहे थे।
 


Share

Leave a Reply