चुनाव में हार के बाद बौखलाए पंच प्रत्याशी ने की मतदाताओं के साथ गली गलौज, वापस मांगे चुनाव प्रचार में बांटे गए सामान, जाने कहा की है ये खबर
राजिम | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया। बुधवार सुबह से ही चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी बीच आरंग तहसील के ग्राम भानसोज से एक अनोखी खबर सामने आई है। ग्राम के पंच प्रत्याशी ने हार के बाद बौखलाए हुए अपने वार्ड के मतदताओं से बदसलूकी की है। हद तो तब हो गई, जब उम्मीदवार ने चुनाव प्रचार के दौरान बांटे गए सामनों को भी लोगों से वापस मांग लिया। प्रत्याशी की इस हरकत से नाराज लोगों ने बस स्टैंड के सामने सारे सामनों को रखकर प्रदर्शन किया । अब मामला थाने तक पहुंच गया है।







.jpeg)












