पंचायत चुनाव: आधा दर्जन आरोपियों ने मतदान कर्मियों से की बदसलूकी और लूट कर ले गए मतपत्र, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज...
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक खबर सामने आई है सागरपुर ग्राम पंचायत में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले मतदान कर्मियों से बदसलूकी और मतपत्र लूट जैसी घटना को अंजाम दिया है बता दे की सागरपुर ग्राम पंचायत में गुरुवार देर रात लगभग आधा दर्जन आरोपियों ने मतदान कर्मियों से बदसलूकी और मतपत्र लूट लिए। इस घटना के बाद ग्रामीण और मतदान दल दहशत में हैं।
खबर है की-
घटना की सूचना मिलते ही एसपी और और कलेक्टर वरिष्ठ अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर गांव वालों से पूछताछ कर रहे हैं। बता दे की अभी आरोपियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है और वही दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहे हैं।







.jpeg)












