BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

संसद बजट सत्र : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष का हंगामा, कार्रवाई स्थगित

संसद बजट सत्र : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष का हंगामा, कार्रवाई स्थगित
Share

नई दिल्ली : बढ़ती महंगाई की गूंज संसद में सुनाई दे रही है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान मंगलवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के नेताओं ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ी कीमतों को लेकर हंगामा किया। इसके चलते राज्यसभा की कार्रवाई को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

टीएमसी, शिवसेना और कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर चर्चा की मांग की थी। राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने विपक्षी सदस्यों की मांग को खारिज कर दिया। इस वजह से राज्यसभा में हंगामा हुआ। टीएमसी की सांसद डोला सेन ने राज्यसभा में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए निलंबन नोटिस दिया था। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अचानक बढ़ोतरी के बारे में चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

राज्यसभा में इन मुद्दों पर चर्चा संभव उधर, उच्च सदन राज्यसभा में मंगलवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्यसभा में रेल मंत्रालय पर को लेकर आगे की चर्चा जारी रहेगी। बीजू जनता दल (बीजेडी) सांसद प्रसन्ना आचार्य ने पिछले हफ्ते ये मुद्दा उठाया था। इसके अलावा मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पंकज चौधरी, भगवंत खुबा, धाराती पवार, शांतनु ठाकुर और मुंजापारा महेंद्रभाई वाणिज्य, ऊर्जा, वित्त संबंधी स्थायी समितियों की रिपोर्ट पेश करेंगे। जम्मू-कश्मीर के बजट को लेकर भी आज चर्चा संभव है।

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़े राज्यसभा में पेट्रोल-डीजल और महंगी एलपीजी का मुद्दा उठ सकता है। बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 137 दिन बाद इजाफा हुआ है। इससे पहले, 4 नवंबर को ईंधन की कीमतें बढ़ी थीं। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है।
 


Share

Leave a Reply