BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा : शहर के इस 22 मंजिला ईमारत की छठी मंजिल के छत का हिस्सा गिरा, ईमारत में मची अफरा तफरी, रेस्क्यू में लगी पुलिस

बड़ा हादसा : शहर के इस 22 मंजिला ईमारत की छठी मंजिल के छत का हिस्सा गिरा, ईमारत में मची अफरा तफरी, रेस्क्यू में लगी पुलिस
Share

गुरुग्राम | हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 109 में शिंटेल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक अपार्टमेंट की छत का एक हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया है. पहले इस 22 मंज़िला इमारत की छठी मंज़िल की छत का एक हिस्सा गिरा और फिर उसके मलबे की वजह से नीचे की कई मंज़िलों की छतें टूटती चली गईं हादसे के बाद बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंच गई हैं.

चश्मदीदों का कहना है कि इस हादसे में नीचे की चार मंज़िलों की छत टूट गई है. हालांकि इमारत खड़ी है. हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है. शुरुआती सूचना के मुताबिक हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन और कितने लोग दबे हो सकते हैं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है.

शाम 6 बजे हुआ हादसा
ये हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ है. छठी मंज़िल का लैंटर नीचे गिरा और फिर उसके नीचे के लैंटर साथ साथ टूटते चले गए. ये रिहाइशी बिल्डिंग है ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसमें कुछ लोग दबे हो सकते हैं. एक चश्मदीद ने बताया, "तकरीबन 6 बजे का हादसा है. हादसा डी टावर में हुआ है... छठी मंज़िल से लेकर पहली मंज़िल तक का जो ड्राइंग का एरिया है वो सारा एक झटके के साथ नीचे आ गया. और धीरे धीरे वो अभी भी गिर रहा है."

"बिल्डिंग धंसती जा रही थी"
रिहाईशी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि बिल्डिंग धंसती चली जा रही थी. उन्होंने कहा कि पूरी सोसाइटी ने बिल्डर से इस बात को लेकर शिकायत की थी, लेकिन बिल्डर की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. बता दें कि इस वक्त बिल्डिंग की लाइट बंद कर दी गई है.


Share

Leave a Reply