BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नगरीय निर्वाचन के लिए मतदान के समय में आंशिक संशोधन : 21 दिसम्बर को अब 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा, जाने पूरी खबर

नगरीय निर्वाचन के लिए मतदान के समय में आंशिक संशोधन : 21 दिसम्बर को अब 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा, जाने पूरी खबर
Share

राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर क्षेत्र के जिलों में 21 दिसंबर को होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिये मतदान के समय में आंशिक संशोधन किया हैं। अब कोंडागांव , नारायणपुर , कांकेर , दंतेवाड़ा , सुकमा और बीजापुर  के  मतदाता भी  21 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से लेकर सायंकाल 5 बजे तक मतदान में भाग ले सकते हैं । पूर्व में यह समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर रामसिंह ने बताया कि बस्तर में 29 नवंबर को आयोजित जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस मतदान की समयावधि में संशोधन पर चर्चा की गई थी । उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने  बस्तर क्षेत्र के अधिकारियों के सुझाव पर बस्तर के सभी नगरीय निकायों में भी राज्य के अन्य नगरीय निकायों के समान प्रातः 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान अवधि रखने का निर्णय लिया  हैं ।


Share

Leave a Reply