BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पढ़ाई कराने का झांसा देकर पास्टर ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, जाने कहां का है यह मामला...

 पढ़ाई कराने का झांसा देकर पास्टर ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, जाने कहां का है यह मामला...
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़की को पढ़ाई कराने का झांसा देकर उसे अपने घर रखकर पास्टर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा| पीड़ित लड़की और उसके परिजनों की रिपोर्ट पर आज पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी शालोम बाबू टांडी पास्टर के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा । 

जाने क्या है पूरा मामला-
यह मामला पत्थलगांव थाना इलाके के दर्रापारा मोहल्ले का है, जहां मानपुर बसना का निवासी शालोम बाबू टांडी जो कि पास्टर है, वह एक किराए के मकान में रहता है, इसने सीतापुर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को अपने साथ रखकर पढ़ाई कराने का झांसा देकर उसे उसके घर से पत्थलगांव ले आया,परिजनों ने भी पास्टर की बातों का भरोसा करते हुए पीड़िता को उसके साथ भेज दिया। पास्टर ने इस नाबालिग को पढ़ाने की बजाए, उस के साथ लगातार कई महीनों तक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को उसके साथ हो रही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, किसी तरह हिम्मत करते हुए पीड़ित नाबालिग ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजन पत्थलगांव थाने पहुंचे जहां पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी पास्टर के खिलाफ 363 366, 376, 2 ढ और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,5 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Share

Leave a Reply