BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Pathaan Box Office : शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर बताई पठान की असल कमाई, जाने क्या है

Pathaan Box Office : शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर बताई पठान की असल कमाई, जाने क्या है
Share

 Pathaan Box Office Collection: शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आग लगा रखी है। ‘पठान’ का ओपनिंग बिजनेस और वीकेंड बिजनेस तो धमाकेदार रहा है, इसके साथ ही किंग खान की  मूवी ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। वहीं, अब खुद शाह रुख ने ‘पठान’ के कलेक्शन का खुलासा किया है।

ट्विटर पर शाह रुख से फैन ने पूछा कलेक्शन

शाह रुख खान ने हाल ही ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने उनसे कई सारे सवाल किए। वहीं, ‘पठान’ एक्टर ने भी हर सवाल का जवाब खुलकर दिया। इसी सेशन में एक फैन ने सीधे तौर पर शाह रुख फिल्म की कमाई को लेकर सवाल पूछ लिया। फैन ने ट्विटर पर शाह रुख को टैग करते हुए लिखा, ‘पठान का रियल कलेक्शन कितना है शाहरुख?’ शाह रुख ने सीधे तौर पर इसका जवाब ना देते हुए इसे थोड़ा घुमा कर अपने अंदाज में बताया।

शाह रुख ने बताया कितना है रियल कलेक्शन?

शाह रुख खान ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘5 हजार करोड़ लोगों का प्यार, 3 हजार करोड़ लोगों की तारीफें और 3250 करोड़ झप्पियां। 2 बिलियन लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई और यह गिनती अभी जारी है। वैसे तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है?’ शाह रुख के इस जवाब पर फैंस फिदा नजर आए। एक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पठान’ ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड

शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ की फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी विवाद देखने के मिला था। ये विवाद उस वक्त से शुरू हुआ था, जब दीपिका और शाह रुख पर फिल्माया गया गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ था। गाने में दीपिका के बिकिनी के कलर को लेकर काफी बवाल मचा था। इसको लेकर ‘पठान’ को बॉयकॉट करने तक की मांग की गई थी। खैर, इन सभी बातों का ‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।


Share

Leave a Reply