डॉक्टर के लापरवाही से गई मरीज की जान ....
बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के लापरवाही से मरीज की मौत का मामला सामने आया है । इलाज के लिए पहुंचा मरीज अरविंद रजक दर्द से घंटे भर छटपटाते हुए मर गया। लेकिन, डॉक्टर नहीं आए।
सिकंदरपुर धोबी घाट निवासी अरविंद रजक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन और मोहल्ले के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गये। परिजनों ने डॉक्टरों व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। मौके पर पहुची पुलिस ने करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रभारी थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाने का अस्वाशन दिया है।
परिजनों का आरोप है कि अरविंद दर्द से छटपटा रहे थे। वे लोग डॉक्टर को खोज रहे थे, लेकिन एक घंटे बाद भी कोई डॉक्टर अरविंद को देखने नहीं पहुंचे। परिजन रो रोकर कर्मियों से फरियाद कर रहे थे। लेकिन उनलोगों की कोई नहीं सुन रहा था। इस बीच अरविंद की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि मरीज की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे।







.jpeg)












