एम्स के मेडिकल स्टोर में तीन बार लाइन लगने से मरीज हो रहे परेशान, जाने पूरी खबर
रायपुर । छत्तीसगढ़ की जनता को एम्स की सौगात मिलने से दूरदराज के क्षेत्रों व अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है वहीं दूसरी ओर एम्स में स्थित शासकीय मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिये मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवा खरीदने के लिये मरीजों को एक ही दवा के लिये तीन बार अलग-अलग लाईन लगाना पड़ रहा है,जिसके चलते आये दिन एम्स के गेट नं.एक में स्थित अमृत फार्मेसी शासकीय मेडिकल स्टोर की टीम व मरीजों के बीच विवाद हो रहा है। मरीजों का कहना है कि इलाज के दौरान डाक्टरों द्वारा लिखी गई पर्ची को लेकर वे दवा लेने के लिये शासकीय मेडिकल स्टोर में पहुंचते है तो उन्हें दवा लेने के लिये अलग-अलग काउंटर में तीन बार लाईन लगाना पड़ रहा है जिसके चलते घंटो खड़े रहना पड़ता है। स्टोर संचालकों द्वारा एक काउंटर पर पहले बुक जमा कराया जाता है उसके बाद दूसरे काउंटर में पर्ची दिया जाता है उसके बाद तीसरे काउंटर में दवा दिया जाता है।







.jpeg)












