आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किये गए पटवारी, जाने कहा की है ये खबर
महासमुंद । अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा ने एक आदेश जारी कर राजेंद्र डोंगरे पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होने अपने आदेश में बताया कि राजेंद्र डोंगरे पटवारी पहनं 48 को 9 सितंबर के आदेश के तहत विकास साहू पटवारी पहनं 48 ग्राम खुर्सीपहार अति. प्रभार मोहन प्रधान पटवारी को ग्राम सांकरा पहनं 45 तथा योंगेंद्र रात्रे को पटवारी को पहनं 8 ग्राम सपोस को अतिरिक्त प्रभार सौंपने कहा था। राजेंद्र डोंगरे का स्थानांतरण एसडीएम कार्यालय महासमुंद होने पर प्रभार सौंपने आदेशित किया गया था किंतु उन्होने 20 दिन बाद भी पटवारियों को प्रभार नहीं सौंपा। आदेश की अवहेलना करने पर एसडीएम पिथौरा ने राजेंद्र डोंगरे को ेतत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।







.jpeg)












