BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पवनदीप ने इंडियन आइडल सीजन 12 का खिताब अपने नाम किया, ट्रॉफी के साथ मिले ढेर सारे ईनाम

पवनदीप ने इंडियन आइडल सीजन 12 का खिताब अपने नाम किया, ट्रॉफी के साथ मिले ढेर सारे ईनाम
Share

नई दिल्ली: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 (Indian Idol 12 Winner) बीती रात खत्म हो गया है. वहीं इस सीजन के विनर हैं पवनदीप राजन. पवनदीप ने 5 जबरदस्त कंटेस्टेंट्स को हराकर खिताब हासिल किया है. इस सीजन की सेकेंड रनरअप अरुणिता कांजीलाल रही हैं वहीं सायली कांबले थर्ड रनरअप, चौथे स्थान पर दानिश, पांचवे पर निहाल और छठे नंबर पर रहीं शणमुखप्रिया रहीं हैं. ये ग्रैंड फिनाले एपिसोड काफी जबरदस्त रहा था. सभी कंटेस्टेंट ने शानदार परफॉमेंस दी थी।

ग्रैंड फिनाले दौरान पवनदीप की जीत को देख ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गई थीं. वहीं पवनदीप को अब 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी इनाम के तौर पर मिले हैं।

बता दें कि ग्रैंड फिनाले वैसे पांच ही कंटेस्टेंट होते हैं, लेकिन इस सीजन छह फाइलिस्ट रखे गए थे. एक तरफ जहां कंटेस्टेंट का परिवार उनका हौसला बढ़ाने पंहुचा था. वहीं दूसरी ओर अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह भी शो में पहुंचे थे।

 


Share

Leave a Reply