BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

'पति, पत्नी और वो' के चक्कर में इस स्टार क्रिकेटर को 2.85 अरब रुपए पड़े चुकाने ,पढ़े पूरी खबर

'पति, पत्नी और वो' के चक्कर में इस स्टार क्रिकेटर को 2.85 अरब रुपए पड़े चुकाने ,पढ़े पूरी खबर
Share

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर और विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे माइकल क्लार्क के लिए 'पति, पत्नी और वो' का चक्कर भारी पड़ा। आशिकी के चक्कर में उन्होंने 7 साल के वैवाहिक जीवन को राजी मर्जी के साथ एक झटके में खत्म कर डाला। माइकल क्लार्क और पत्नी काइली बोल्डी  तलाक पर राजी हो गए हैं, जिसके लिए क्लार्क को 2 अरब 85 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुआवजा देना पड़ेगा।
माइकल क्लार्क और काइली का विवाह मई 2012 में हुआ था। बाद में इस दम्पति के आंगन में फूल सी परी आ गई, जिसका नाम केलसे ली रखा गया। पति-पत्नी और बेटी यानी तीन सदस्यों का ये परिवार बहुत खुश था लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरा, क्लार्क की जिंदगी में एक नई लड़की आ गई और ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार क्रिकेटर उसी का होकर रह गया।

अपने पापा के फैसले से सबसे ज्यादा आहत 4 साल की केलसे ली हुई है। असल में तीसरी औरत के आने से घर में कलह होनी शुरु हो गई थी। इसके बाद क्लार्क और कैले ने समझदारी दिखाई और तय किया कि कुछ वक्त वे दोनों अलग-अलग रहकर देखते हैं। दोनों पति-अलग होने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि आगे की जिंदगी उनकी साथ-साथ नहीं बीत सकती, बेहतर है कि अपने रास्ते अलग कर लें।
बुधवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया कि हम आपसी सहमति से दोनों अलग हो रहे हैं। मैं पिता होने के नाते अपनी जिम्मेदारी समझता हूं। तलाक के बदले 40 मिलियन डॉलर (ऑस्ट्रेलियाई) के हर्जाने को स्वीकार करता हूं। यह रकम भारतीय मुद्रा में 2 अरब 85 करोड़ 65 लाख 62 हजार रुपए बनती है।
क्लार्क और काइली ने ‘द ऑस्ट्रेलियन’ अखबार को संयुक्त बयान में कहा, ‘कुछ समय तक अलग रहने के बाद हमने आपसी सहमति के बाद अलग होने का मुश्किल फैसला किया।’ उन्होंने कहा, ‘हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं इसलिये आपसी सहमति से इस फैसले पर पहुंचे जो हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ है जबकि हम दोनों अपनी बेटी का पालन पोषण करेंगे।’
दोनों की उम्र 38 वर्ष है और मई 2012 में दोनों की शादी हुई थी। 2015 में इस क्रिकेटर के संन्यास की घोषणा के बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ। इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्लार्क ने संकेत दिया कि वह इस साल ‘बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट शो’ में पूर्व महान रग्बी लीग खिलाड़ी लॉरी डेली के साथ नए सह-मेजबान बनने की तैयारी कर रहे हैं।
क्लार्क और काइली पिछले 5 महीनों से अलग रह रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान घर छोड़ने के बाद बूंडी बीच अपार्टमेंट में जबकि काइली उसी घर में रह रही थीं।

 


Share

Leave a Reply