नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Paytm ने करीब एक अरब डॉलर की जुटाई पूंजी...

 Paytm ने करीब एक अरब डॉलर की जुटाई पूंजी...
Share

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने एक अरब डॉलर (करीब 7,173 करोड़ रुपए) की पूंजी जुटाई है। यह राशि अमेरिका की संपत्ति प्रबंधन कंपनी टी रोव प्राइस की अगुवाई में जुटाई गई। कंपनी के बयान के अनुसार मौजूदा निवेशक अलीबाबा और सॉफ्टबैंक ने भी वित्त पोषण प्रक्रिया में भाग लिया। पेटीएम की वित्तीय सेवाओं के विस्तार के लिए अगले तीन साल में 1.4 अरब डॉलर के निवेश की योजना है।

कंपनी के अनुसार, पेटीएम उन क्षेत्रों में वित्तीय समावेश के ‍लिए अगले तीन साल में 10,000 करोड़ रुपए (1.4 अरब डॉलर) निवेश करेगी, जहां अब तक लोग इस प्रकार की सुविधाओं से वंचित हैं।

पेटीएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा कि एक अरब डॉलर की राशि टी रोव प्राइस की अगुवाई में जुटाई गई। इसमें चीन की ई-वाणिज्य कंपनी अलीबाबा की अनुषंगी एंट फाइनेंशियल ने 40 करोड़ डॉलर और सॉफ्टबैंक ने 20 करोड़ डॉलर की पूंजी डाली। इससे कंपनी का मूल्यांकन 16 अरब डॉलर पहुंच गया है।

Share

Leave a Reply