BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

PCC चीफ मरकाम ने घेरा DRM दफ्तर, कहा- छत्तीसगढ़ में ट्रेनें नहीं चली तो कोयला भी नहीं ले जाने देंगे

PCC चीफ मरकाम ने घेरा DRM दफ्तर, कहा- छत्तीसगढ़ में ट्रेनें नहीं चली तो कोयला भी नहीं ले जाने देंगे
Share

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द किया गया है। इससे प्रदेश के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है तो वहीं भाजपा व कांग्रेस के बीच राजनीति भी तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में DRM कार्यालय का घेराव कर दिया। कांग्रेस ने कोयला लेकर जाने वाली गाड़ियों को रोकने की चेतावनी दी है। इधर सीएम भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्वनी कुमार से फोन पर बात कर सभी ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग की। मंत्री ने इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में डीआरएम कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि यात्री ट्रेनों को बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस यहां से कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ियों को रोकेगी और देश में कोयले की सप्लाई ठप कर देगी। वहीं एक दिन पहले सीएम भूपेश बघेल ने ट्रेनों को बंद करने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई थी। सीएम के अपर मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर यात्री ट्रेनों को जारी रखने का आग्रह किया गया है।
एसीएस दो बार लिख चुके हैं रेलवे को पत्र
सीएम भूपेश बघेल के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र में लिखा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 31 मार्च 2022 के आदेश द्वारा कुल 10 रेलों का परिचालन बंद कर दिया गया था। इन ट्रेनों को शुरू करने राज्य शासन द्वारा 5 अप्रैल को पत्र लिखा गया था, लेकिन इस पर भी कोई अमल नहीं किया गया। अब 23 अप्रैल को 23 ट्रेनों को एक माह के लिए बंद किया गया है, जिससे प्रदेश के लाखों यात्रियों को परेशानी हो रही है। एसीएस ने रेलवे से सभी ट्रेनों को तत्काल बहाल करने का आग्रह किया है।
 


Share

Leave a Reply