मौसम के लगातार बदले मिजाज से हो रहे है लोग बीमार
रायपुर, नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में भी चक्रवात के प्रभाव के चलते आ रही नमी के कारण प्रदेश में इन दिनों तापमान में वैसी गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। जैसी की नवंबर माह में देखी जाती है। दिन में तीखी धूप और रात में हल्की ठंड के कारण लोगों के स्वास्थ्य में विपरीत असर पड़ रहा है। तापमान में घटाव बढ़ाव के कारण मेकाहारा जिला अस्पताल एम्स एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में मरीजों की कतार में सर्दी बुखार आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में महातूफान के विशाखापट्नम तट पर टकराने से अभी कुछ दिन और मौसम ऐसा ही रहने की संभावना व्यक्त की गई है। अगले सप्ताह से हवा की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आने के संकेत है।







.jpeg)












