BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मणिपुर के 5 जिलों में लोगों ने 42 हथियार किए सरेंडर, पांच अवैध बंकर ध्वस्त

मणिपुर के 5 जिलों में लोगों ने 42 हथियार किए सरेंडर, पांच अवैध बंकर ध्वस्त
Share

  मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली के संकेत मिलने लगे हैं। राज्य के पांच जिलों में लोगों ने 42 आग्नेयास्त्र और कारतूस पुलिस को सौंपे हैं। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने पांच अवैध बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया है।

किन जिलों में हुए हथियार सरेंडर?

  • बिष्णुपुर: 2 पिस्तौल, 6 ग्रेनेड, 75 से अधिक कारतूस समेत 5 हथियार।
  • तामेंगलोंग: 17 देशी बंदूकें, 9 पोम्पी गन और कारतूस।
  • याइंगंगपोकपी, पोरोमपट, चुराचांदपुर और लामसांग में भी 10 हथियार सरेंडर किए गए।

अवैध बंकरों पर कार्रवाई

  • कांगपोकपी जिले के मार्क हिल में 2 अवैध बंकर नष्ट किए गए।
  • वाकन पहाड़ी रेंज में 3 अन्य बंकर ध्वस्त किए गए।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के सैरेमखुल इलाके में तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए, जिनमें शामिल हैं:
– 1 इंसास LMG
– 1 एके-56 राइफल
– 3 SLR राइफल
– 1 SMG 9mm कार्बाइन
– 1 .303 राइफल
– 1 DBBL गन
– 4 बिना डेटोनेटर वाले ग्रेनेड
– 1 चीनी हथगोला
– 20 राउंड गोला-बारूद से भरी मैगजीन

राज्यपाल ने दी थी अंतिम चेतावनी

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को हिंसा में शामिल लोगों को 7 दिनों के भीतर लूटे गए या अवैध हथियार सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया था। बाद में जनता की मांग पर समय सीमा 6 मार्च तक बढ़ा दी गई। इस दौरान 300 से अधिक हथियार जमा कराए गए हैं।

राष्ट्रपति शासन लागू

  • 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने से 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग बेघर हो गए थे।
  • हालात बेकाबू होने के बाद 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया।

Share

Leave a Reply