BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुदीना न केवल जायका बढ़ाता है साथ ही सेहत के लिए भी है बेहद फायदेमंद,जानिए कैसे...

 पुदीना न केवल जायका बढ़ाता है साथ ही सेहत के लिए भी है बेहद फायदेमंद,जानिए कैसे...
Share

ठंडी तासीर वाला पुदीना न केवल जायका बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। पुदीने का प्रयोग सब्जी, चटनी और सूखा पाउडर, रायता, सलाद और पेय पदार्थ बनाने में भी किया जाता है। पुदीने की पत्तियों में ऐसे कई गुण मौजूद हैं जो हमारे स्वास्थ्य और सौन्दर्य दोनों के लिए लाभदायक हैं।

पोषक तत्त्व : इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। मिनरल्स, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज और विटामिन ए मिलता है।

इस्तेमाल : पुदीना, प्याज और नींबू का रस मिलाकर पीने से फूड पॉइजनिंग में राहत मिलती है। पुदीना, जीरा, हींग, कालीमिर्च, नमक से तैयार चटनी खाने से बदहजमी और पेट दर्द में आराम मिलता है। पुदीने-अदरक से बनी चाय से तनाव और वजन कम करने में मदद मिलती है।

ये हैं फायदे : चेहरे की झाइयां, मुंहासे, मुंह से बदबू, कफ, सिरदर्द, जुकाम, बुखार, हिचकी, खून की कमी, उल्टी-दस्त, बार-बार दस्त लगने की समस्या, पेट में कीड़े और महिलाओं में पीरियड्स से संबंधी समस्याओं में फायदा होता है।

सावधानी : पथरी रोगी न लें। किडनी पर असर पड़ सकता हैं। बच्चों के चेहरे पर इसका तेल लगाने से सांस की समस्याएं हो सकती हैं।
 

Share

Leave a Reply