BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेरू के नए प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, जानिये क्या है वजह...

पेरू के नए प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, जानिये क्या है वजह...
Share

 लीमा : पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो द्वारा कैबिनेट के फिर से पुनर्गठन की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद देश के नए प्रधानमंत्री ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया।


कैस्टिलो की सरकार में छह महीनों में तीसरे प्रधानमंत्री हेक्टर वेलर ने कहा कि वह अखबारों के निशाने पर हैं जिन्होंने उनकी अपमानजनक और हिंसक छवि गढ़ी है।


स्थानीय मीडिया ने वेलर के खिलाफ घरेलू हिंसा से संबंधित पुलिस शिकायतों की खबरें दीं जिनमें उनकी पत्नी और बेटी ने वेलर पर मारपीट का आरोप लगाया था। ये शिकायतें 2016 से शुरू हुई थीं।

वेलर ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया। उनकी पत्नी का 2021 में देहांत हो गया था। वह पिछले 42 वर्षों में पेरू के सबसे कम समय तक पद पर रहनेवाले प्रधानमंत्री हैं।


कैस्टिलो एक नए और चौथे प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने वादा किया है कि नया मंत्रिमंडल व्यापक और सभी राजनीतिक दलों के लिए खुला होगा।


Share

Leave a Reply