BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विराट को ट्रोल करने की कोशिश पीटरसन को पड़ी भारी, जानिए क्या हुआ ऐसा

विराट को ट्रोल करने की कोशिश पीटरसन को पड़ी भारी, जानिए क्या हुआ ऐसा
Share

नईदिल्ली। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण भले ही क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर ब्रेक लगा है लेकिन विराट लगातार जिम में पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो क्लिप शुक्रवार को शेयर किया। कैप्टन कोहली ने वेटलिफ्टिंग का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें वह कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन विराट की हाजिरजवाबी के सामने उनकी बोलती बंद हो गई।
विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अगर मुझे मौका मिले रोज एक एक्सरसाइज को चुनने का तो यह ही होगी। लव द पावर स्नैच। इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर पीटरसन ने लिखा, बाइक पर चढ़ जाइए। विराट ने इसके रिप्लाई में जवाब में लिखा, रिटायरमेंट के बाद। विराट सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए फोटो-वीडियो शेयर करते हैं। इंटरनैशनल क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बना चुके विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी संभालते हैं। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।

Share

Leave a Reply