BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज फिर पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 61 पैसे लीटर महंगा

आज फिर पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 61 पैसे लीटर महंगा
Share

नई दिल्ली। सरकारी पेट्रोलियम वितरक कंपनियों ने शनिवार को डीजल और पेट्रोल के दाम में क्रमश: 61 पैसे और 51 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। इस बढोतरी के साथ डीजल का मूल्य दिल्ली में 77.67 रुपये के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।कंपनियों की मूल्य संबंधी अधिसूचना के अनुसार लगातार 14वें दिन इस बढोतरी से राजधनी में पेट्रोल की दर प्रति लीटर 78.88 रुपये पर पहुंच गयी है।इस दौरान डीजल और पेट्रोल में कुल मिला कर प्रति लीटर क्रमश: 8.28 रुपये और 7.62 रुपये की वृद्धि हुई है। इन ईंधनों के दाम पूरे देश में बढ़ाए गए हैं। पेट्रोलियम पर राज्य स्तरीय करों (वैट) की दरों में विभिन्नताओं के चलते इनके भावों में बढ़ोतरी कुछ अलग अलग हो सकती है।गत सात जून से पहले 82 दिन तक कंपनियों ने इनके मूल्यों में कोई संशोधन नहीं किया था। दिल्ली में इन चौदह दिनों की मूल्य वृद्धि से पहले डीजल की सबसे ऊंची दर 16 अक्टूबर 2018 को थी। उस समय इसका भाव प्रति लीटर 75.69 रुपये था। इसी तरह चार अक्टूबर 2018 को यहां पेट्रोल 84 रुपये पर था जो इसकी अब तक की उच्चतम दर है।गौरतलब है कि 14 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क प्रति लीटर तीन-तीन रुपये बढ़ाए थे। इसके बाद फिर पांच मई को पेट्रोल पर शुल्क 10 रुपये तथा डीजल पर 13 रुपये और बढ़ा दिया गया था।

Share

Leave a Reply