BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

और सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल, हाल ही में केंद्र सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी....

और सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल, हाल ही में केंद्र सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी....
Share

नई दिल्ली : लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अगर किसी चीज की कीमत कम होती है, तो आम आदमी को सबसे ज्यादा राहत मिलती है। अब एक और ऐसी खबर निकलकर आ रही है, जिससे जनता को ख़ुशी मिलेगी। इस खबर के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के दामों में और कमी आ सकती है। तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और रूस समेत अन्य सहयोगी देशों ने जुलाई-अगस्त से कच्चे तेल का उत्पादन और बढ़ाने का फैसला कर लिया है।
ओपेक, रूस समेत अन्य सहयोगी देशों के बीच कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 6.48 लाख बैरल करने पर सहमति बनी है। इस फैसले से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आने की उम्मीद बढ़ी है।

कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते कच्चे तेल की खपत काफी कम हो गई थी और क्रूड ऑयल की कीमतें काफी नीचे आ गई थी। तब तेल उत्पादक देशों ने दाम को स्थिर करने के लिए कच्चे तेल का प्रतिदिन का उत्पादन घटा दिया गया था। कोरोना से पहले के कच्चे तेल प्रोडक्शन लेवल को पाने के लिए ये देश धीरे-धीरे इसके उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। अभी प्रतिदिन 4.32 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन हो रहा है।

फरवरी के अंत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बेहताशा बढ़ी हैं। इसकी वजह रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई। फलस्वरूप दुनिया को विकट महंगाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि दुनिया के अधिकतर देशों में महंगाई बढ़ाने में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतें बड़ी भूमिका निभाती हैं।

हालांकि ओपेक देशों की कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की पहले से कोई योजना नहीं थी, लेकिन योजना के विपरीत उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी का ये निर्णय ऐसे समय किया गया है जब कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण अमेरिका में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। साल 2022 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में कच्चे तेल की कीमत 54 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। हालांकि इस खबर के आने के बाद न्यूयॉर्क में कच्चे तेल का भाव 0.9% गिरा है और ये 114.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा है। कच्चे तेल के उत्पादन में इस बढ़ोतरी से ईंधन के ऊंचे दाम को कम करने में मदद मिलेगी और महामारी से उबर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था में महंगाई का स्तर नीचे आएगा।

हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करने का फैसला किया था। इससे देश में पेट्रोल के दाम एक झटके में 9.50 रुपये और डीजल के दाम 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गए थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 2 जून को 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर रहा।
 


Share

Leave a Reply