फिर बढ़ा पेट्रोल और डीजल का दाम, जाने कितने रूपये की आई उछाल
नई दिल्ली। 27 जनवरी यानी बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का रिटेल प्राइस एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस नई मूल्य वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी प्रकार डीजल की नई कीमत 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गई। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हुई थी। मंगलवार को दिल्लीर में पेट्रोल की कीमत 86.05 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.62 रुपये प्रति लीटर थी। मुंबई में डीजल की कीमत ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई है और यहां भाव बढ़कर 83.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि यहां एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 92.86 रुपये प्रति लीटर है। जनवरी माह में दिल्ली में अबतक पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर मुंबई में एक जनवरी से अबतक पेट्रोल की कीमत में 2.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.79 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। 29 दिनों के लंबे विराम के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 6 जनवरी से ईंधन की कीमतों में दोबारा दैनिक समीक्षा शुरू की है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सरकार पर एक्साहइज ड्यूटी में कटौती करने के लिए निरंतर दबाव बढ़ रहा है लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। चालू वित्तद वर्ष के दौरान पेट्रोल और डीजल पर स्पेोशल एडिशनल एक्सा इज ड्यूटी और रोड एवं इंफ्रास्ट्रबक्च र सेस के रूप में टैक्सस में क्रमश: 13 रुपये और 16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।







.jpeg)












