BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ोत्तरी, जानिये क्या है आज नई कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ोत्तरी, जानिये क्या है आज नई कीमत
Share

नई दिल्ली : वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन राहत के बाद देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर दी। बीते 12 दिनों में तेल कंपनियां 10 बार ईंधन के दाम बढ़ा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 93.87 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है।

वहीं मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत 85-85 पैसे बढ़कर क्रमश: 117.57 रुपये प्रति लीटर और 101.79 रुपये प्रति लीटर पर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद बढऩी शुरू हुई हैं।

अतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे
महानगर............पेट्रोल......डीजल (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली............102.61........93.87
कोलकाता ......112.19........97.02
मुंबई .............117.57.........101.79
चेन्नई.............108.21..........98.28

 


Share

Leave a Reply