BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल की कीमतें

 फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल की कीमतें
Share

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद फिर से बढ़ गये। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।

घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 35 पैसे महँगा हुआ और इसकी कीमत 87.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 93.83 रुपये हो गया जबकि कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 88.63 रुपये प्रति लीटर हो गई।

चेन्नई में इसकी कीमत 31 पैसे बढ़ी और एक लीटर पेट्रोल 89.70 रुपये का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 93 रुपये और चेन्नई में पहली बार 89 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 35 पैसे चढ़कर 77.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है।

इसकी कीमत मुंबई में 37 पैसे बढ़कर 84.36 रुपये, चेन्नई में 33 पैसे बढ़कर 82.66 रुपये और कोलकाता में 35 पैसे बढ़कर 81.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई।
 
        पेट्रोल -डीजल-
दिल्ली———87.30———77.48
मुंबई———93.83———84.36
चेन्नई———89.70———82.66
कोलकाता—88.63———81.06

Share

Leave a Reply