BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार छठे दिन अपरिवर्तित, देखे आज क्या है कीमत

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार छठे दिन अपरिवर्तित, देखे आज क्या है कीमत
Share

नई दिल्ली : देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बड़ी बढ़ोतरी करने के बाद पिछले छह दिन से इनमें कोई बदलाव नहीं किया है, जिसके कारण मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 और 99.83 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उफान पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें 100 डालर प्रति बैरल के आसपास चल रही हैं।

लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.86 प्रतिशत चढ़कर 100.31 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 96.19 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 21 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार लगातार छठा दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।


Share

Leave a Reply