BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Petrol Diesel Price: दिसंबर के पहले दिन कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के प्राइस में दर्ज की गई बढ़ोतरी! यहां चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price: दिसंबर के पहले दिन कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के प्राइस में दर्ज की गई बढ़ोतरी! यहां चेक करें अपने शहर का भाव
Share

Petrol Diesel Price in 01 December 2022: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस में बढ़ोतरी के बाद 85.43 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो यह बढ़कर 80.73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है. इस बढ़ोतरी का असर आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा है. आज नोएडा में पेट्रोल के पैसे 17 पैसे और डीजल में 17 पैसे की बढ़त के बाद यह 96.76 रुपये लीटर और 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल 29-29 पैसे की बढ़ोतरी के बाद यह 97.18 रुपये प्रति लीटर और 90.05 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल के प्राइस में 14 पैसे की कमी और डीजल के प्राइस में 12 पैसे की कमी के बाद यह 107.24 रुपये लीटर और 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. खास बात ये है कि देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं दर्ज किया गया है. यह अपने पुराने प्राइस पर बने हुए हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का आज का भाव-

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये, डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होता है नया प्राइस-
भारत में पेट्रोल-डीजल प्राइस का निर्धारण देश की सरकारी तेल कंपनियां जैसे जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum), इंडियन ऑयल (Indian Oil) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) करती है. खास बात ये है कि भारत में 21 मई 2022 के बाद से ही पेट्रोल-डीजल प्राइस में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. मई के महीने में भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने पेट्रोल के प्राइस में 8 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला किया था. वहीं डीजल की बात करें तो इसके प्राइस में 6 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी. इसके बाद से ही इसके प्राइस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है


Share

Leave a Reply