BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज राजधानी में क्या है मौजूदा कीमत...

लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज राजधानी में क्या है मौजूदा कीमत...
Share

रायपुर :  देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। बीते सात दिनों में ही राजधानी रायपुर में पेट्रोल 4.11 रुपये और डीजल 4.32 रुपये महंगा हो गया। रायपुर में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों के बारे में बात करें तो पेट्रोल 106 रुपये 6 पैसे पहुंच गया है, जबकि डीजल 97.39 रुपये प्रति लीटर बिका। 

इससे पहले सोमवार 21 मार्च को पेट्रोल 101.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.33 रुपये प्रति लीटर बिका। साथ ही 28 मार्च सोमवार को राजधानी रायपुर में पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.65 रुपये प्रति लीटर हो गया। पिछले साल त्योहारी सीजन के समय राजधानी रायपुर में पेट्रोल 106 रुपये पार हो गया था और उसके बाद कीमतों में गिरावट शुरू हुई थी।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां एक बार फिर से पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल 100.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 91.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़ाए गए जबकि डीजल के दाम 75 पैसे बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही, यहां पेट्रोल 115 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया।

मुंबई में आज पेट्रोल 115.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 99.25 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। चेन्नई में, पेट्रोल की कीमत 105.94 रुपये (76 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96 रुपये (67 पैसे की वृद्धि) है. इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.68 रुपये (83 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 94.62 रुपये (70 पैसे की वृद्धि) है।
 


Share

Leave a Reply