BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़कर पहुंची नये रिकॉर्ड स्तर पर

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़कर पहुंची नये रिकॉर्ड स्तर पर
Share

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली समेत देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 26 पैसे तक और डीजल की कीमत 24 पैसे तक बढ़ी।

राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 94.49 रुपये और डीजल 23 पैसे महंगा होकर 85.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। गत 04 मई से अब तक 17 दिन इनके दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 12 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.09 रुपये तथा डीजल 4.65 रुपये महंगा हो चुका है।

मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 25-25 पैसे महंगा होकर क्रमश: 100.72 रुपये और 94.50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। चेन्नई में इसकी कीमत 23 पैसे बढ़कर 95.99 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल मुंबई में 24 पैसे, चेन्नई में 22 पैसे और कोलकाता में 23 पैसे महंगा हुआ और एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 92.69 रुपये, चेन्नई में 90.12 रुपये और कोलकाता में 88.23 रुपये रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली————— 94.49—————— 85.38
मुंबई-—————100.72—————— 92.69
चेन्नई—————-95.99-—————-90.12
कोलकाता————94.50—————-—88.23 

Share

Leave a Reply