BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध, इतने दिनों तक सड़कों पर नहीं चल सकेगी गाड़ियां, पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

राजधानी में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध, इतने दिनों तक सड़कों पर नहीं चल सकेगी गाड़ियां, पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना
Share

 BIG NEWS : गिरते पारे के साथ बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचे दिल्ली के प्रदूषण स्तर को देखते हुए परिवहन विभाग ने बीएस 3 पेट्रोल व बीएस 4 डीजल के चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। तुरंत प्रभाव से लागू हुए विभाग के आदेश के तहत 12 जनवरी तक ये वाहन सड़कों पर नहीं चल सकेंगे। यदि इन वाहनों को चलाया जाता है तो पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि शुक्रवार के बाद भी यदि प्रदूषण का स्तर 400 से अधिक रहता है तो आदेश प्रभावी रहेगा। यदि प्रदूषण का स्तर घटता है तो आदेश को वापस ले लिया जाएगा।

गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई वायु गुणवत्ता
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सोमवार को धीमी वायु गति और कम तापमान के कारण गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सभी एनसीआर राज्यों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया।
 
पहले भी हट सकता है प्रतिबंध
परिवहन अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर को देखते हुए फिलहाल प्रतिबंध को शुक्रवार तक रखने का निर्णय लिया गया है। इस बीच अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है, तो शुक्रवार से पहले भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है।
 
रविवार को दर्ज हुआ था प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक छह अंक घटकर 377 दर्ज किया गया था। जो एनसीआर के ग्रेटर नोएडा (402) को छोड़कर बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम का सूचकांक कम रहा। पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद से बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है।
 
दिल्ली में आठ किमी की गति से हवा चली
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मौसमी दशाओं का अनुकूल होने के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज हुई थी। रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से आठ किमी की गति से हवा चली।

Share

Leave a Reply