लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पेट्रोल की कीमत सचिन की सेंचुरी की तरह बढ़ रहा - भूपेश बघेल

 पेट्रोल की कीमत सचिन की सेंचुरी की तरह बढ़ रहा - भूपेश बघेल
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आज हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार के लिए शिमला रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि देश में पेट्रोल की कीमत सचिन तेंडूलकर के शतक की तरह लगातार बढ़ रहा है।

सीएम बघेल ने चर्चा में कहा कि देश की मोदी सरकार किसी भी मायने में नियंत्रण नहीं कर पा रही है। यह पहली सरकार है, जब देश का विकास इतना अवरूद्ध हुआ है। इससे पहले अटलजी की भी सरकार आई थी, तब भी विकास नजर आता था। सीएम बघेल ने कहा कि पहली मर्तबा है, जब किसी प्रधानमंत्री ने नए राज्य का गठन नहीं किया है, बल्कि कम किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर कहा कि यह तीनों ही काले कानून हैं। इसमें से दो सीधे तौर पर किसानों से जुड़े हुए हैं, तो तीसरा उपभोक्ताओं को प्रभावित करता है। इस आंदोलन को सात माह का समय बीत गया है, उसके बावजूद सरकार बात करने के लिए राजी नहीं है, यह गले से नहीं उतरता।

अंत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 दिनों तक लोकार्पण कार्यक्रमों का दौर चला है, विकास के लिए निधि स्वीकृत की गई हैं। सीएम ने बताया कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार संकल्पित है।

Share

Leave a Reply