BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, राजधानी में इतनी हुई कीमत...

पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, राजधानी में इतनी हुई कीमत...
Share

रायपुर : राजधानी रायपुर में बुधवार को पेट्रोल 102 रुपये 77 पैसे प्रति लीटर और डीजल 94 रुपये दो पैसा प्रति लीटर हो गया। आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है। लोगों का कहना है कि पहले से ही उन्हें अंदाजा था यूपी चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

बता दें कि मंगलवार 22 मार्च को राजधानी में रायपुर में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.18 रुपये प्रति लीटर रही। आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी और बढ़ोतरी के संकेत बने हुए है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर जल्द ही बाजार में भी देखने को मिलेगा।
सोमवार 21 मार्च को पेट्रोल 101.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.33 रुपये प्रति लीटर था।

हालांकि रायपुर में पेट्रोल पिछले साल अक्टूबर में ही 100 रुपये के पार हो गया था। रायपुर में पेट्रोल अधिकतम 106 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा था और उसके बाद दाम में गिरावट होने के साथ 101.11 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। बीते तीन महीनों से तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई थी।
 


Share

Leave a Reply