पेट्रोल चोरी कर रहा युवक को पकडऩे पर पत्थर से मारकर फोड़ दिया सिर,मामला दर्ज
रायपुर। मोटरसाइकिल से पेट्रोल चोरी करके भाग रहे युवक को पकडऩे पर पत्थर से मारकर सिर फोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार कैलाशनगर बीरगांव निवासी राधा कृष्ण पाण्डे 24 वर्ष पिता महेश पाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मोटरसाइकिल से 29 नवंबर को राकेश वर्मा 19 वर्ष पिता स्व.राजेन्द्र वर्मा पेट्रोल चोरी कर रहा था प्रार्थी को देखते ही भागने लगा,दौड़ाकर पकडऩे पर राधा कृष्ण पाण्डे को जमीन पर पटकर पत्थर से सिर पर मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग,अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












