BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के पी. जी. डागा कन्या महाविद्यालय में किया गया नवीन कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन

 राजधानी के पी. जी. डागा कन्या महाविद्यालय में किया गया नवीन कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित पी. जी. डागा कन्या महाविद्यालय में आज नवीन कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर केसरी लाल वर्मा, कुलपति पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय थे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री एन. आर. साहु, प्रशासक पी. जी. डागा कन्या महाविद्याल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक, संस्था बालाश्रम, माननीय अजय तिवारी जी के द्वारा की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में श्री रूपचंद श्री श्रीमल, श्री प्रभाकर राव अंबेलकर, डागा कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती संगीता घई, डॉक्टर पद्मा शर्मा, डॉक्टर स्मृति अग्रवाल, डॉक्टर रेणुका बक्शी, डॉक्टर प्रिया चंद्राकर, डॉक्टर जॉली पॉल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छाया चित्र पर पुष्टाहार अर्पित करने से हुई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केसरी लाल वर्मा, कुलपति पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने कहा कि यह महाविद्यालय मेरे लिए महत्वपूर्ण है। यहां हमारी बेटिया पढ़ती हैं। उन्हें अच्छी सुविधा मिले, गुणवत्ता युक्त, शिक्षा प्राप्त करें, आगे चलकर रिसर्च करें ऐसी सुविधाएं महाविद्यालय के द्वारा प्रदान की जाती है उन्होंने कहा आजकल ऑनलाइन शिक्षा महत्वपूर्ण है ऐसे में कंप्यूटर शिक्षा भी महत्व रखती हैं। उन्होंने महाविद्यालय के प्रोफेसरों को इसके लिए बधाई दी और कहा कि इसी तरह महाविद्यालय हमेशा-हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक, बालआश्रम श्री अजय तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय  में 80 कंप्यूटर लगाए गए हैं। हमारी कोशिश है कि हम नारी शिक्षा को महत्त्व देते हुए उनके उत्थान के लिए प्रयास व्रत है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का शॉल और श्रीफल से स्वागत किया गया।

Share

Leave a Reply