दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रायपुर। मायके से सोफासेट व दहेज में कम रूपये लाने की बात कहकर महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किये जाने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कस्तुरबा स्कूल पुरानी रेस्ट हाऊस राजनांदगांव निवासी महिला ने रिपोर्ट कराई है कि प्रार्थिया का विवाह 10 दिसम्बर 2013 के बाद से ही पति व ससुराल वालों के द्वारा दहेज में कम रूपये व सोफासेट नहीं लाने की बात को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। घटना के रिपोर्ट पर पुलिस पति निर्मल कुमार चौबे, लक्ष्मी चौबे, नागेश चौबे, करण चौबे, डीडीनगर निवासी के खिलाफ धारा 498 ए/34 के तहत दहेज प्रताडऩा व मानसिक प्रताडऩा का अपराध दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












