BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खिलाड़ियों का होगा निःशुल्क उपचार और नियुक्त होंगे स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डॉक्टर: सिंहदेव

खिलाड़ियों का होगा निःशुल्क उपचार और नियुक्त होंगे स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डॉक्टर:  सिंहदेव
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन के नेतृत्व में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकर कर प्रदेश के चोटिल खिलाड़ियों के निःशुल्क उपचार और प्रदेश के प्रत्येक जिला अस्पताल में स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने की मांग रखी।

 

ज्ञात हो कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल ने 2 अक्टूबर को प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक चिकित्सा जांच शिविर लगाया था जिसमें अर्थेमिस हॉस्पिटल गुणगांव और MMI नारायणा हॉस्पिटल के स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 324 खिलाड़ियों की जांच की थी, जिनमें से 21 खिलाड़ियों के लिगामेंट टूटा पाया गया था। प्रतिनिधि मंडल ने इन चोटिल खिलाड़ियों की भी निशुल्क चिकित्सा की मांग रखी जिसे स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार किया और आश्वासन दिया है कि प्रदेश में शीघ्र ही स्पोर्ट्स इंज्यूरी के डाक्टर्स की नियुक्तियां भी की जायेगी, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को लाभ मिल सकेगा। प्रतिनिधि मंडल में स्पोर्ट्स कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन, मनोज बोथरा, धीरज गुप्ता, मिलिंद गौतम, आलोक दुबे एवं राहुल जैन उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply