BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रामलीला मैदान पर PM मोदी ने CAA पर दिया बड़ा बयान, जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें

रामलीला मैदान पर PM मोदी ने CAA पर दिया बड़ा बयान, जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें
Share

नई दिल्ली। रामलीला मैदान पर रविवार को भाजपा की धन्यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया।

 पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख 10 बातें-

1. देश की संसद ने नागरिकता संशोधन बिल पास किया। खड़े होकर देश के सांसदों का सम्मान कीजिए। दिल्ली में लोगों को उकसाने की बात की गई। संसद ने आपके भविष्य के लिए नागरिकता संशोधन बिल पास किया। देश के प्रतिनिधियों का दिल से सम्मान करता हूं। राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। ना‍गरिकता कानून पर भ्रमित कर रहे हैं। लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

2.दिल्ली सरकार पीने के पानी पर आंखें मूंदकर बैठी है। साफ पानी पर दिल्ली सरकार के वादे झूठे। दिल्ली में वाटर प्यूरीफायर हर घर में लगे हैं। दिल्ली में बसों का हाल बुरा कर दिया गया। एक्सप्रेस वे वर्षों तक अटका-भटका रहा। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे को पूरा करने का काम केंद्र ने किया।

3. दिल्ली मेट्रो का अभूतपूर्व विस्तार किया गया। अब हर साल दिल्ली में 25 किलोमीटर मेट्रो रूट बन रहा है।

4. विपक्ष के लोगों की इस रफ्तार को देखते हुए हमने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा और न मैं चलने दूंगा। इसलिए हमने इस साल मार्च में यह काम अपने हाथ में लिया। लोकसभा और राज्यसभा के बीते सत्र में दिल्ली की कॉलोनियों से जुड़ा बिल पास कराया जा चुका है।

5. बंगले में रहने वालों को खुली छूट मिली थी। वीआईपी लोगों के 2000 से ज्यादा बंगले खाली करवाए। कांग्रेस ने बंगले में रहने वालों को छूट दी। 40 लाख से ज्यादा गरीबों और मध्यम वर्ग को उनके घर का हक भी दे दिया है। उनके वीआईपी उनको मुबारक, मेरे वीआईपी तो आप लोग हैं, देश का सामान्य मानवी है।

6. चुनाव आते थे तो तारीखें आगे बढ़ाई जाती थी, बुलडोजर का पहियां कुछ समय के लिए रुक जाता था, लेकिन समस्या वहीं की वहीं रहती थी। आपको इस चिंता से मुक्त करने और इस समस्या के स्थायी समाधान की ईमानदारी और नीयत इन लोगों ने कभी नहीं दिखाई।

7. जीवन से जब अनिश्चितता निकल जाती है, एक बड़ी चिंता हट जाती है तो उसका प्रभाव क्या होता है, ये मैं आज आप सभी के चेहरों पर देख रहा हूं। आपके उत्साह में देख रहा हूं।

8. अवैध कॉलोनी के नियमितीकरण का जिम्मा मैंने लिया है। 1700 से ज्यादा कॉलोनियों को नियमित करने का काम पूरा। 1200 से ज्यादा कॉलोनियों के नक्शे पोर्टल पर डाले जा चुके हैं।

9. चुनाव आते वादे होते थे, किंतु समस्याएं वही रहती थी। अवैध कॉलोनियों के विकास में कई रोड़े अटकाए गए।

 

10. 40 लाख लोगों के जीवन में नया सवेरा आया है। उदय योजना से लोगों को घर का संपूर्ण अधिकार मिला है। आपके घर के रास्ते में कई रोड़े अटकाए गए। दिल्ली की बड़ी आबादी डर-डरकर जी रही थी।

    


Share

Leave a Reply