BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीएम मोदी इस मुद्दे पर सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

पीएम मोदी इस मुद्दे पर सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
Share

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. कोरोना वैक्सीन को लेकर बुलाई गई यह बैठक सोमवार शाम 4:00 बजे होगी. कोरोना के मामले आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कई दौर की बैठक की है.

बता दें कि कोरोना वैक्सीन आम लोगों को अगले सप्ताह मिलनी शुरू हो सकती है. देशभर में इसके लिए दो दौर का ड्राइ रन किया जा चुका है. आज ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ प्राथमिकता वाले लोगों के टीकाकरण के बाद जल्द ही पूरी आबादी के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा.

चेन्नई में राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण पूर्वाभ्यास की समीक्षा करने के बाद हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र ने टीकाकरण के संभावित लाभार्थियों का पता लगाने के लिए नए कोविड-19 मंच की शुरुआत की है और साथ ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र भी जारी कर रही है|

उन्होंने कहा कि भारत ने यथासंभव कम समय में टीका विकसित करने में बहुत ही बढ़िया काम किया है और मौजूदा समय में दो टीकों को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है.

दवा नियामक डीजीसीआई ने तीन जनवरी को देश में सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी थी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की तैयारी हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीकाकरण पर विशेषज्ञ समिति गठित करने के बाद चार-पांच महीने पहले ही शुरू कर दी थी. हमने हर पहलू पर बारीकी से काम किया और जमीन पर काम करने वालों तक सूचना का आदान-प्रदान किया.’’

 


Share

Leave a Reply