BIG BREAKING : पीएम मोदी कल इतने समय करेंगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग कोरोना के सम्बन्ध में अहम बैठक, फिर लग सकती है पाबंदियां ?
नई दिल्ली | देश के कुछ हिस्सों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्रियों संग बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर एक प्रस्तुति भी देंगे. इससे पहले रविवार को पीएम मोदी कोविड संक्रमण के मामलों के मद्देनजर देशवासियों से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया था. बता दें कि देश में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,30,62,569 हो गया. भारत में फिलहाल 15,636 एक्टिव मरीज हैं.
At 12 noon tomorrow, 27th April, will be interacting with state Chief Ministers to review the COVID-19 situation.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2022







.jpeg)












