लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

6000mAh बैटरी वाला Poco M3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

6000mAh बैटरी वाला Poco M3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Share

नई दिल्ली,पोको ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Poco M3 को लॉन्च कर दिया। फोन के 6जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 6जीबी+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन की सेल 9 फरवरी की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
तो आइए जानते हैं पोको M3 में क्या कुछ है खास।

पोको M3 के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रटेक्शन के साथ आता है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। 6जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर लगा है।
फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगा है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
512 जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को सपॉर्ट करने वाले इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में IR ब्लास्टर, 4G VoLTE , वाई-फाई के अलावा सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन मिल जाते हैं।
 


Share

Leave a Reply