शादी के दूसरे दिन जहरीले पदार्थ का किया था सेवन, दूल्हे की हुई मौत...
महोबा : शादी के बाद ही अचानक ऐसा क्या हो गया कि दूल्हे राजा गम में आ गए और उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे शादी की खुशियों वाले घर में हड़कंप मचा गया और दूल्हे को उपचार के लिए महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महोबा से हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रिफर किया गया, लेकिन झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इससे परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरखारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खरेला कस्बे के सादराय निवासी 25 साल के नितिन कुमार की शदी 20 मई को हुई थी। इसके बाद शादी हंसी खुशी संपन्न हुई और बारात भी वापस खरेला आयी। रविवार को न जाने क्या हुआ कि दूल्हे ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसे उल्टियां होने लगी। आनन-फानन उसे उपचार के लिए खरेला और इसके बाद महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे रिफर कर दिया और परिजन उसे झांसी ले गए थे लेकिन रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।







.jpeg)












