स्वाति मालीवाल केस में पुलिस का एक्शन, सीएम केजरीवाल के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दिल्ली । आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने मुख्यमंत्री के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने गुरूवार को स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया था। बयान में स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाये है। पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया है।
Delhi Politics: गौरतलब है कि 13 मई को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट की घटना सामने आयी थी। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गयी थी। मारपीट की घटना के करीब 48 घंटे बाद स्वाति मालीवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने सीएम केजरीवाल के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के घर पहुंची और करीब चार घंटे के बाद उनके घर से लौटी।
Delhi Politics: इस दौरान स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के सामने उनके साथ हुई बदसलूकी के मामले में अपना बयान दर्ज कराया गया। उन्होंने अपने बयान में 13 मई को हुई घटना का पूरा जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने पुलिस को जो शिकायत की है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहीं भी नाम नही लिया है। पुलिस में एफआईआर दर्ज होने से पहले ही विभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया है। जिसके मुताबिक विभव कुमार को 17 मई को 11 बजे हाजिर होना होगा।
Delhi Politics: बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार पर आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। हालांकि इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई थी। आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। पार्टी ऐसे लोगों के साथ बिल्कुल भी नहीं है। संजय सिंह ने इस घटना को निंदनीय बताया था। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि इस मामले में हम स्वाति मालीवाल के साथ हैं।







.jpeg)












