पुलिस व नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, घटना स्थल से हथियार बरामद, जाने पूरी खबर
बीजापुर | जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी के साथ हुए नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मारा गया है, वही तीन हथियार भी बरामद किया गया है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि थाना बासागुड़ा से कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी गश्त सर्चिंग के लिए निकली हुई थी, वापसी के दौरान टेकलुगुडेम के जंगलों में पुलिस पार्टी की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है वहीं घटना स्थल से तीन हथियार भी बरामद किया गया है । मारी गई नक्सली की पहचान अभी नही हो पाई है ।







.jpeg)












