दो दिन पहले हुए कुम्हारी थाने में पत्थरबाजी प्रकरण में कांग्रेस नेता, नपा अध्यक्ष समेत 15 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई. रायपुर में हुई सड़क दुर्घटना के विवाद को लेकर दो दिन पहले कुम्हारी थाना में पथराव करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय समेत 20 से ज्यादा लोगों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज किया है। आरोपियों में उपाध्याय के अलावा कांग्रेस पार्षद धनेश पटेल, सर्वेश वर्मा, बीरू पटेल, भूपेंद्र पटेल, तामडू़ू, देवेंद्र साहू, देवप्रकाश सोनकर, रवि, कमल शर्मा व 30 अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा-147, 148,186, 294, 353, 506 बी, 34 व लोकसंपत्ति का नुकसानी निवराण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
थाने के सीसीटीवी में कैद है पूरी तस्वीर
पुलिस ने बताया कि कुम्हारी थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। थाने में हंगामा और पथराव की घटना कैमरे में कैद है। फुटेज देखने के बाद एसपी प्रखर पांडेय के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ दो दिन बाद अपराध दर्ज किया गया।







.jpeg)












