रायपुर के एक युवती से फेसबुक पर अश्लील मैसेज व् फोटो वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
रायपुर के कबीर नगर निवासी युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील तस्वीरें और मैसेज पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीहोर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दो सालों से फरार था। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया। आइपी एड्रेस के आधार पर पुलिस ने जब छानबीन की तो मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में नसरुल्लागंज थाना अंतर्गत अकाउलया ग्राम के रहने वाले राहुल गड़िया (24) पिता भगवान सिंह द्वारा युवती का फेसबुक अकाउंट हैक करना और उस पर गैरकानूनी तरीके से पोस्ट करना पाया गया। पुलिस ने मध्यप्रदेश से आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व कबीर नगर में रहने वाली 24 साल की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फेसबुक अकाउंट को हैक कर अश्लील फोटो- मैसेज पोस्ट किया जा रहा है।







.jpeg)












