पुलिस ने किया कुख्यालत गैंगस्टंर को एयरपोर्ट से गिरफ्तार, आईएसआई के इशारे पर करवाता था हत्याएं
नई दिल्लीु। कुख्यालत गैंगस्टार सुख बिकरीवाल को दिल्ली् एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दुबई से प्रत्यनर्पित कर भारत लाया गया है। सुख बिकरीवाल के भारत में लैंड करते ही दिल्ली पुलिस की स्पेयशल सेल ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। इस गैंगस्टदर पर पाकिसतानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए काम करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, आईएसआई के इशारे पर यह पंजाब में हत्यामएं करवाता था। दिसंबर की शुरुआत में दिल्लीन पुलिस ने 5 आतंकियों को दबोचा था। उनसे पूछताछ में सुख बिकरीवाल का नाम भी सामने आया था।
सुख बिकरीवाल खालिस्तालनी आतंकी संगठनों से भी जुड़ा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्ताटन की कुख्यावत खुफिया एजेंसी के इशारों पर वह पंजाब में टारगेटेड किलिंग्स करवाता था। गैंगस्टयर बिकरीवाल को इसी महीने दुबई में हिरासत में लिया गया था। उसके बाद से ही उसे भारत लाने की कवायद चल रही थी। उससे पूछताछ में आतंकी संगठनों और पाकिस्ताान के मंसूबों और रची गई साजिशों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।सुख बिकरीवाल पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था। दुबई में रहकर उसने अपना हुलिया बदल लिया। बदले हुलिये में वह पगड़ी पहनने के साथ ही दाढ़ी भी रखने लगा था।
इस महीने की शुरुआत में दिल्लीड़ में पांच आतंकी पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में बिकरीवाल का नाम भी सामने आया था। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांचों आतंकियों को दिल्लीा के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। इनमें से दो आतंकी पंजाब और तीन कश्मीर के रहने वाले हैं। स्पेशल सेल की टीम पर आतंकियों ने फायरिंग की थी, फिर इसके जवाब में स्पेशल सेल की ओर से भी फायरिंग की गई। मुठभेड़ के दौरान कुल 13 राउंड फायरिंग हुई। फिर आतंकियों पर काबू करके स्पेशल सेल ने उन्हें गिरफ्तार किया था।







.jpeg)












